बर्ड फ्लू यानी एवियन इन्फ्लुएंजा से पशु एवं पक्षी में संक्रमण से बचाव एवं निदान के लिए आवश्यक सुझाव प्रत्येक पोल्ट्री शेड या पेन के प्रवेश द्वार पर कीटनाशक गड्ढा तैयार कर लें और उसमें 1% पोटेशियम परमैग्नेट का घोल भर दें प्रवेश करने से पहले इसमें जूते चप्पल या पांव को डुबोकर अंदर जाना सुनिश्चित करें फार्म में प्रवेश करने वाले वाहनों के टायरों को चुना युक्त पानी या ब्लीचिंग पाउडर से धोकर अंदर आने दे यथासंभव आगंतुकों के पोल्ट्री शेड में प्रवेश वर्जित करें क्योंकि दूषित कपड़े और जूते में से वायरस फैल सकता है एक पोल्ट्री फार्म के कर्मी को दूसरे पोल्ट्री फार्म में आवाजाही को रोके मुर्गियों की देखभाल करने वाले श्रमिक अपने हाथों को साबुन और पानी से अच्छी तरह धोएं फार्म परिसर, उपकरणों और दूषित वातावरण को बताए जा रहे कीटाणु शोधन या रसायनों से साफ और कीटाणु रहित करें। कीटाणु शोधन के लिए ब्लीचिंग पाउडर 50 ग्राम प्रति लीटर या चुना पाउडर 500 ग्राम प्रति लीटर या सोडियम हाइपोक्लोराइट 2 से 3% या फिनोल 2% के घोल को कीटाणु शोधन के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। शिकारी एवं मुर्दा खोर पशु या पक्षी को संक्रमित पक्षियों के संपर्क में नहीं आने दे अन्यथा वह संक्रमण को फैला सकते हैं। जंगली पक्षियों को फार्म परिसर से दूर रखें क्योंकि वे एवियन इनफ्लुएंजा विषाणु के प्राकृतिक वाहक होते हैं मुर्गियों को स्वच्छ फीड प्रदान करें तथा फीड को अच्छी तरह से भंडारण करें एवं अन्य पक्षियों और चूहों से बचा कर रखें। जब तक आवश्यक ना हो मुर्गी और बत्तख या अन्य पक्षियों के संपर्क से बचें कच्चे या अध पके मांस तथा अंडे को सेवन में नहीं लाएं एवियन इनफ्लुएंजा के प्रकोप की सूचना स्थानीय पशु चिकित्सक को यथाशीघ्र दें तथा उनके द्वारा बताए गए सुझावों पर सावधानीपूर्वक अमल करें।
