गणतंत्र दिवस के मौके पर पहली बार राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की झांकी राजपथ से होकर गुजरेगी। इसमें बल तूफान और बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं के दौरान अपने मानवीय प्रयासों को प्रदर्शित करने जा रहा है।बता दें कि प्राकृतिक आपदा और मानव निर्मित आपदा या ऐसी ही जीवन को संकट में डालने वाली परिस्थितियों के दौरान राहत एवं बचाव की विशेष जिम्मेदारी निभाने के लिए 2006 में इस बल का गठन किया गया था।एनडीआरएफ के महानिदेशक एसएन प्रधान ने बताया कि यह पहला मौका है जब 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर बल की झांकी राजपथ से होकर गुजरेगी। इसमें एनडीआरएफ के किए गए काम का समग्र प्रारूप दिखाया जाएगा। इसमें बीते वर्षो में एनडीआरएफ ने जो अनुभव अर्जित किए हैं, उनका प्रदर्शन होगा।उन्होंने कहा, 'चाहे बाढ़ हो, तूफान हो, और ढह गए ढांचे से बचाव का काम, बल ने प्रभावी तरीके से राहत और बचाव किया है। झांकी में इसे प्रदर्शित किया जाएगा।' राजपथ पर धीरे-धीरे बढ़ रही झांकी के साथ अपनी विशेष नीली वर्दी और नारंगी जैकेट में बल के कर्मी भी मौजूद रहेंगे।तो श्रोताओं ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए जुड़े रहे मोबाइल वाणी से और अगर यह खबर पसंद आई तो लाईक का बटन जरूर दबायें।
