रेल में सफर करने वाले यात्रियों को थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा । 15 से 22 जुलाई तक नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से चलने वाली 80 ट्रेनें रद कर दी गई हैं। इतना ही नहीं 57 ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है। दरअसल, नई दिल्ली से तिलक ब्रिज रेलवे स्टेशन के बीच पांचवीं व छठी रेल लाइन शुरू करने के लिए नॉन इंटरलॉकिंग का काम किया जाना है। जिस वजह से यह फैसला लिया गया है। यात्रियों को सबसे ज्यादा दिक्कत का सामना 18 से 21 जुलाई के बीच करना होगा क्योंकि उसी समय अधिक ट्रेनों को रद किया गया है।अधिकारियों का कहना है कि दो नई रेल लाइनें शुरू होने के बाद नई दिल्ली से ट्रेनों को समय पर चलाने में मदद मिलेगी। भारतीय रेल अपने यात्रियों की सुविधा के लिए हर दिन कुछ नया प्रयास कर रही है। कभी ट्रेन में सीट बढ़ाना तो कभी यात्रियों को समय पर पहुँचाने के लिए कार्य करना। आपके अनुसार भारतीय रेल के द्वारा किये जा रहे प्रयास कितने लाभदायक और सार्थक सिद्ध हो रहे है या होंगे। अपने विचार और सुझाव हमारे साथ साझा करें अपने मोबाइल में नंबर 3 दबा कर।
