भारतीयों के लिए खुशखबरी, अमेरिकी संसद ने ग्रीन कार्ड पर लगी सीमा हटाई. भारत की तरफ से अमेरिकी उत्पादों पर शुल्क बढ़ाने पर अमेरीकी राष्ट्र पति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचना किया था जिससे भारत-अमेरिका रिश्तों में तनाव आ गया था बहरहाल इसी बीच अमेरिका से भारतीयों के लिए अच्छी खबर आई है अमेरिकी सांसदों ने ग्रीन कार्ड जारी करने पर मौजूदा सात प्रतिशत की सीमा को हटाने के उद्देश्य से बुधवार को एक विधेयक पारित किया। इस विधेयक से भारत के हजारों भारतीयों को लाभ मिलेगा।
