गोपालगंज:अतुल कुमार श्रीवास्तव बिहार मोबाइल वाणी के लिए यह संदेश दे रहे है की NH 28 में बेख़ौफ़ अपराधियो ने सवाई गाँव के एक पिक-अप चालक से हथियार के बल पर 62 हज़ार रूपए लूट लिए इसकी जानकारी के अनुसार पीड़ित चालक बरुली थाने के प्यारे गाँव का नाम पिंकू गुप्ता बताया जा रहा है चालक ने यह जानकारी वहाँ के थानेदार को दी थानेदार संतोष कुमार ने बताया की चालक बरुली की ऒर से गोपालगंज बैंक में पैसे डालने जा रहा था। इसी दौरान बाइक में सवार अपराधियो ने अपने पास से हथियार निकल कर कर चालक के सर पर लगा दिया और रूपए लेकर फरार हो गए। इस मामले में चालक के बयान पर प्रथिमिकी दर्ज करने की करवाई हो रही है सूत्रो के अनुसार अपराधियो को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। वही NH 28 पर वाहनो की चेकिंग की जा रही है।