अतुल कुमार श्रीवास्तव,गोपालगंज से बिहार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहना चाह रहे है की रेलवे स्टेशन पर चलने वाली एकमात्र रेलवे आरक्षण काउंटर लिंक बाधित रहने के कारण पिछले दो-तीन दिनो से ट्रेन बंद है जिस कारण दूर दराज से आये लोग अपना आरक्षण टिकट कराने आये लोगो को काफी परेशानी हो रही है,ट्रेन का लिंक फेल होना आम बात हो गई है.आरक्षण टिकट लिए रोज टिकट साइड पर जा रहे है पर दो दिनों से लिंक फ़ैल होने के कारण वापस लौट जा रहे है,लोगो को टिकट के लिए इधर उधर भटकना पड़ रह है तथा प्राइवेट टिकट करने वाले अधिक दाम पर टिकट बेच रहे है परन्तु उसे अधिक दाम देकर टिकट लेना पड़ रहा है जिस कारण लोगो को परेशानी हो रही है.