जिला गोपाल गंज,से अतुल कुमार श्रीवास्तव जी ने बिहार मोबाईल वाणी के माध्यम से कहते है की डीजल अनुदान के रूप में किसानो को राशि नहीं बटने से बची लगभग सवा 3 करोड़ राशि जिला प्रशासन द्वारा सरकार को वापस कर दिया सभी 14 प्रखंडो ने अपने यहाँ बची राशि वापस कर दिया है जिले के 14 प्रखंडो को सरकार द्वारा कुल 5 करोड़ 75 लाख 70 हजार रुपये की राशि डीजल अनुदान के रूप में उपलब्ध कराई गयी थी जिससे जिले के किसानो से ही उनके फसलो की सिंचाई निजी पम्पो के एवज में अनुदान के रूप में देने का निर्देश दिया गया था जिला मुख्यालय द्वारा जिले के सभी प्रखंडो के विडिओ को डीजल अनुदान राशि का आवंटन किया गया था और लेकिन जो राशि बाटनी थी उसमे से सिर्फ 2करोड़ 61लाख 58हजार 9सौ 34रुपये ही बांटे गए और बाकि राशि बाख गयी अभी मार्च क्लोजिंग का समय चल रहा है इसलिए डीएम ने बची हुई राशि को वापस करने का सभी विडिओ को आदेश दिया था जिसके तहत सभी विडिओ ने बची हुई राशि वापस कर दी डीएम कृष्ण मोहन ने बताया की सरकार के आदेश पर समय रहते वापस कर दिया गया