गोपालगंज के उचका प्रखंड के मकसूद गावं से अतुल कुमार श्रीवास्तव जी बिहार मोबाइल वाणी के द्वारा बताते है की उनके वहां मुखिया द्वारा नाला बनाने का कार्य किया गया है,ताकि लोगो को पानी गिराने के लिए सुविधा हो लेकिन गावं के कुछ लोगो ने नाला में पानी का बहाव रोक दिए है जिससे लोगो को उस नाले में पानी प्रभावित करने में काफी परेशानी हो रही है,अगर नाले को चालू हालत में उपयोग नही करेंगे तो नाला जाम हो जायेगा और उसकी गन्दगी रोड में आ जायेगी,जिससे लोगो को आने जाने में परेशानी होगी, यदि इसका जल्द से जल्द कुछ उपाय नही किया जाये तो बिमारी भी फ़ैल सकती है।
