झारखण्ड राज्य के जिला हज़ारीबाग़ गाँव इचाक से टेक नारायण प्रसाद कुशवाहा झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि सरकार द्वारा देश में अंतरिम बजट पेश किया गया। लेकिन यह बजट मुख्य रूप से जनता के लिए एक धोखा के समान है। क्योंकि देखा जाता है की जब बजेपी की सरकार बनी तो केवल महंगाई को कम करने की बात कही गई थी। साथ ही कालाधन वापस करने की बात कही गई थी। लेकिन आज वर्तमान समय में इसकी विपरीत स्थिति नजर आ रही है। इससे घरेलु कार्य संभालने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है। जहाँ दाल का मूल्य सस्ता था वहीं इसकी कीमत में काफी इजाफा हो गया है साथ ही किरासन तेल के मूल्य में भी बढ़ोत्तरी हो गई है। इससे किसानो के साथ-साथ आम जनता को भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

मोदी सरकार के कार्यवाहक वित्त मंत्री पीयूष गोयल आज संसद में अंतरिम बजट पेश कर रहे हैं। गोयल ने बजट स्पीच पेश करते हुए अंतरिम बजट में विभिन्न घोषणाएं की। इसमें किसानों के लिए सरकार ने महत्वपूर्ण घोषणा की है। सरकार ने मेगा पेंशन योजना शुरू की। ये रही प्रमुख घोषणाएं- - दो हैक्टेयर की खेती वाले किसानों के खातों में सीधे जमा होगा 6 हजार रुपए। इसमें 12 करोड़ किसानों को फायदा होगा। - पीएम किसान सम्मान निधि के लिए 75000 करोड़ का पैकेज । - पशुपालन और मत्स्य पालन करने वाले किसानों को कर्ज में दो फीसदी ब्याज की छूट। - आपदा पीडित किसानों को ब्याज में 5% की छूट मिलेगी। - गायों के लिए सरकार शुरू करेगी कामधेनु योजना। इसके लिए राष्ट्रीय कामधेनु आयोग की घोषणा की गई है। इस पर 750 करोड़ रुपए खर्च होंगे। - प्रधानमंत्री श्रम योगी मनधन योजना के तहत 60 साल की आयु के बाद असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए प्रति माह 100 रुपए के योगदान के साथ 3000 रुपए प्रति माह की मासिक पेंशन का आश्वासन। पेंशन योजना से असंगठित क्षेत्र के 10 करोड़ श्रमिकों को लाभ होगा। - सैनिकों को दिए जाने वाले 3500 रुपए को बोनस को 7000 किया गया। - ग्रैच्यूटी की सीमा 20 लाख रुपए ।