जिला-पूर्वी सिंघभूम, प्रखंड-पोटका,झारखण्ड से अर्जुन सिंह जी झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि देखा जा रहा है की झारखण्ड में अवैध जंगलो की कटाई की जा रही है जिसे हमे जंगलो की कटाई को बचाना होगा, सभी को पेंड़-पौधो की रक्षा करनी है, जंगलो को नही जलाना चाहिए पेड़-पौधो से हमे हवा जैसे बहुत मूल्यवान वस्तुए मिलती है ये हमारे मानव जीवन को सहारता है इसलिए सभी से कहना चाहता हूँ कि पेड़-पौधो को न काटे और अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाये, अगर हमलोग पेड़-पौधे काटते चले जायेंगे तो आने वाला कल में एक ऐसी स्थिति आ जाएगी जो मनुष्य को काफी कठिनाइयो का सामना करना पड़ सकता है इसलिए हमेशा पेड़-पौधे लगाना चाहिए।