बोकारो: रामचंद्र प्रसाद सिन्हा ने झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से कहतें है कि आज ८ मार्च को पुरे विश्व भर में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है. वे कहते हैं आज समाज में आय दिन महिलाओं के साथ छेड़खानी, दुष्कर्म, हत्या जैसी घटनाए घाट रही है.इस तरह की घटनाओं को रोका जाए इसके लिए सभी को प्रयास करना होगा. आज भी महिलों के साथ भेद भाव किया जाता है, हर जगह पर पुरुषवद हावी है, राज्य में पंचायत चुनाव हुई इससे काफी संख्या में महिलाएं व्हिभिन्न पदों पर चुनकर सामने आई लेकिन आज भी पुरुष ही उनके ल्कामों के टांग अड़ाते हैं. अत: पुरुषो को अपनी मंशिकता बदलनी होगी. पुरुषो को नही भूलना चाहिए की महिलाएं सब कुच कर सकती हैं आज देश में लोक सभा अध्यक्ष भी महिला ही हैं.