बोकारो: बोकारो जिला के चन्द्रपुरा प्रखंड से कैलाश गिरी ने झारखण्ड मोबाइल रेडिओ को बताया कि 7 जनवरी 2013 को ग्राम स्वास्थ्य समिति की बैठक गिनौरी ग्राम स्थित सहिया सरिता देवी के घर पर रखा गया है जिसमे साहियाओं के घर में सहिया झंडा फहराया जायेगा। साहियाओं के घर में झंडा फहराने के पीछे मुख्य उद्देश्य है कि गाँव के लोग आसानी से साहियाओं के घर का पहचान कर सके। उन्होंने यह भी बताया कि 9 जनवरी को तारानारी में बैठक की जाएगी।