जिला बोकारो के चंद्रपुरा प्रखंड से कैलाश गिरी झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि झारखंड में स्थाई नीति लागू नहीं होने के कारन विकास की कोई किरण नजर नहीं आ रही है।झारखंड में खनिज सम्पदा होने के बावजूद भी लोग पलायन कर रहे है।रोजगार की संभावना होने के बाद भी लोगो को मज़बूरी में और अपने परिवार वालो के लिए ऐसा करना पड़ रहा है।इसे रोकने के लिए सरकार को कोई ऐसी नीति बनाने की आवश्यकता है जो झारखंड को विकास की ओर ले जाए।