बोकारो :रमेश कुमार मैती झारखण्ड मोबाइल वाणी में यह सन्देश दे रहे है कि महिला हिंसा होती क्यों है ?इसके क्या कारण है ? सबसे पहले महिला हिंसा का कारण अशिक्षा और बेरोजगारी है। जब हम किसी कम उम्र कि लड़की कि शादी बेरोजगार लड़के से कर देते है तो वही पर महिला हिंसा होती है।इस कारण जिम्मेदारी का बोझ बढ जाता है तो वह हिंसा की शिकार होती है।और भी बहुत से कारण है महिला हिंसा के यदि महिला हिंसा रोकना है तो समाज को सर्कार को मिल कर काम करना होगा हमारे देश कि महिलाओं को सौ प्रतिशत शिक्षित करना होगा और अपने पैरो पर खड़ा करना होगा।यदि दोनों के पास रोजगार होगा तो हिंसा नहीं होगी। और हिंसा रोकने के लिए महिलाओं को कानूनी सहायता लेनी चाहिए। उन्हें कभी भी हिंसा के सामने दबना नहीं चाहिए।