झारखण्ड राज्य के लोहरदगा जिला के कैरो प्रखंड से मनोज कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि कैरो प्रखंड अंतर्गत गजनी पंचायत में पंचायत चुनाव होने के बाद खास कर पिछले एक साल में कई तरह के बदलाव देखने को मिला है।जहाँ इस पंचायत के लोगों को गर्मी शुरू होते पानी की समस्या से जूझना पड़ता था वहीँ यहाँ के मुखिया द्वारा जगह जगह पर पानी टंकी लगाकर लोगों के लिए पानी की सुविधा मुहैया कराई गई है,जिससे यहां के लोगों को पानी की समस्या से काफी हद तक निज़ात मिली है।साथ ही पिछले एक साल के अंदर गजनी पंचायत अंतर्गत लगभग सभी घरों में शौचालय बनवाया गया है,जिससे अब लोगों को शौच के लिए खुले में नहीं जाना पड़ता है।इस पंचायत के मुखिया द्वारा किया गया वाकई यह एक सराहनीय पहल है।साथ ही उन्होंने बताया कि अभी भी पंचायत में कई विकास कार्य चल रहें है, लेकिन काफी धीमी गति से अत: विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए जरुरी है कि पंचायत के मुखिया समय-समय पर जायजा ले।साथ ही पंचायत में ही तरह-तरह के रोजगार का सृजन किया जाये ताकि इस क्षेत्र से पलायन करने वाले युवाओं की संख्या में कमी आये।
