झारखंड राज्य के धनबाद जिला के तोपचांची प्रखंड से रविंद्र महतो मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं, कि झारखंड में सब्जियों की खेती के अपार संभावनाएं हैं। जिससे लोगों में व्याप्त बेरोजगारी की समस्या को हल किया जा सकता है। तोपचांची प्रखंड के खैस्मी,रामाकोण्डा एवम जीतपुर के पंचायत में उमेश महतो,सुन्दर लाल महतो, शंकर रवानी एवम मोहम्मद खुरुष आदि जैसे कुछ ग्रामीणों ने अपने और दूसरे के जमीनों में खेती करना शुरू किया।पहले उन्हें आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता था। लेकिन आज वे सब्जियाँ बेच कर संतोषजनक आय प्राप्त कर रहे हैं। साथ ही युवाओं को प्रेरित भी कर रहे हैं। इच्छुक व्यक्तियों को वैज्ञानिक तरीकों से सब्जियों की खेती करने के नियम भी बताते हैं। झारखंड राज्य में खरीफ एवं रबी दोनों फसलों का उत्पादन किया जा सकता है। जिससे किसानो को उचित मूल्य भी प्राप्त होगी।