झारखंड राज्य के धनबाद ज़िला से जे.एम रंगीला जी, ने मोबाइल वाणी पर' यह जानकारी दिया, कि गाँव की एक महिला जो की उनका होसला और उनकी आत्म सम्मान ने उन्हें आज गाँव की उपमुखिया बना दिया। उस महिला कि कहानी से भारत की हर महिला को होसला मिला। और उस महिला का नाम सुनीता देवी है। वह झारखंड राज्य के नावाडीह प्रखंड में रहती है। वे एक ग़रीब परिवार में पली बढ़ी ,और तो और उस महिला के परिवार में कोई पढ़ा लिखा नहीं होने के कारण सुनीता देवी ने आठवीं कक्षा तक ही पढ़ाई कि। उन्हें समाज सेवा करना बहुत अच्छा लगता था। वे गाँव कि हर महिला को प्राथमिक केंद्र ले जाने में मदद करती थी। 2015-16 में संपन्न पंचायत चुनाव में सुनीता देवी नावाडीह पंचायत चुनाव में विजय होकर वार्ड संख्या-6 की वार्ड सदस्य बनी। उनके इस समाज सेवा से खुश होकर वार्ड सदस्यों उन्हें उपमुखिया के पद पर बैठा दिया।