झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग़ जिले के चुरचू प्रखंड से मोहम्मद ताजीम अंसारी मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं, कि आज जानकारी के अभाव में बच्चे कुपोषण का शिकार अधिक हो रहे हैं इसका मुख्य कारण सरकार के अलावा आंगनबाड़ी सेविका के द्वारा सही रूप से पोषण का आहार वितरण नहीं किया जाना है। आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका एवं सेविका के द्वारा गर्भवती महिलाओं के साथ-साथ किशोरियों और बच्चों को कोई जानकारी नहीं दी जाती है। अतः सेविकाओं द्वारा घर-घर में जा कर सरकारी योजनाओ के साथ-साथ स्वास्थ्य सम्बंधित जानकारी सभी के बीच बांटी जाए। ताकि हमारे राज्य से कुपोषण की जड़ को ख़त्म किया जा सके।