हजारीबाग,विष्णुगढ़ से पुनीत साव मोबाइल वाणी के माध्यम से सभी सभी झारखण्ड मोबाइल वाणी सुनने वाले और सरकार का धयान आकर्षित करते हुई ये कहना चाहते है की झारखण्ड एक खनिज सम्पदा से परिपूर्ण राज्य है फिर भी यहाँ के लोगो की इस्थिति दैनिये है। आज झारखण्ड गठन को 14 साल हो गये है और जिस उद्देश के साथ इस राज्य का गठन हुआ था वैसा कोई भी चीज लोगो को नही दिख रहा है। यहाँ थक की त्रितिये और चतुर्थ ग्रेड के सरकारी नोकरियो में भी लोगो को जगह नही मिली।झारखण्ड में इतनी खनिज सम्पदा है मगर इसका दोहन बहार के लोग कर रहे है। अभी तक यहाँ पर अस्थान्यता की निति भी प्रभासित नही है जिसके कारन यहा के लोग दम घुट के जी रहे है। यहाँ के राज्य नेताओ में इच्छा सक्ति की कमी है जिसके कारण यहाँ के लोग शोषित हो रहे है। इनका कहना है कि इससे अच्छा तो हम उस वक्त थे जब हमारा राज्य अलग नही हुआ था। क्युकी अगर हालत यही होना था तो पहले भी यही था और आज यही।