बिहार राज्य के सारण जिले के दिघवारा प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता सर्जिल अहमद ने जय प्रकाश से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि हमारे पंचायत में ग्राम सभा का आयोजन होता है।लेकिन इसकी कोई जानकारी हमें नहीं होती है। ग्राम सभा में बनने वाली योजनाओं के बारे में भी ग्रामीणों को कोई जानकारी नहीं दी जाती है। पंचायत में होने वाली समस्याओं के बारे में यहाँ कोई सुनवाई नहीं होती हैं।इसके साथ ही उन्होंने बताया कि मुखिया ऐसा हो जिसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड ना रहा हो। मुखिया का पद जिम्मेदारियों से भरा है।इसलिए मुखिया को निष्पक्ष और विकास कार्य करने वाला होना चाहिए।