लुटा गया पिकअप वैन और चोरी हुए ट्रक को पुलिस ने किया बरामद। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
होली मिलन समारोह पर लगी रोक। सासाराम कोरोना के बढ़ रहे संक्रमण को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड़ पर आ गया है। शबे ए बारात के अवसर पर चंदन शहीद मजार पर शेर शाह सुरी ट्रस्ट की ओर से आयोजन किया जाने वाला वार्षिक उर्स मेला पर रोक लगा दी गई हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार में अपराध नियंत्रण के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल की बहाली पिछले 15 सालों के दौरान की गई है। लेकिन, अभी भी आबादी के अनुपात में बिहार में पुलिस बल की कमी है। राष्ट्रीय औसत के मुकाबले भी बिहार में पुलिस बल कम है। राज्य सरकार के निर्देश के बाद पुलिस मुख्यालय के एडीजी जितेंद्र कुमार की अध्यक्षता में विशेष समिति का गठन किया गया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार बोर्ड की 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम कभी भी जारी हो सकते हैं. सूत्रों के अनुसार रिजल्ट तैयार कर लिया गया है.रिजल्ट जानने के लिए आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.in, bsebssresult.com, biharboardonline.bihar.gov.in, biharboard.ac.in, bsebinteredu.in तथा indiaresults.com पर विजिट करके देखे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट आज दोपहर 3:00 बजे जारी किया जाएगा।इसकी जानकारी शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने दी हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
दिल्ली पुलिस की आंखों में मिर्च डाल कुख्यात बदमाश मशहूर हरियाणवी गायिका हर्षिता दहिया के हत्यारोपित गैंगस्टर जितेंद्र मान उर्फ गोगी गिरोह के शातिर बदमाश कुलदीप उर्फ फज्जा को उसके साथियों ने दिल्ली में दिनदहाड़े छुड़ा लिया है। पूर्वी दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में हुई इस घटना के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच कई राउंड फायरिंग भी हुई है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
होली के अवसर पर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने संविदा पर कार्यरत कर्मियों के लिए बड़ा तोहफा दिया है। संविदा पर बहाल कर्मियों का वेतन बढ़ोतरी कर विभाग ने कर्मियों का होली पर रंग गहरा कर दिया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सदर प्रखंड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा कोरोना टेस्ट का दायरा बढ़ाते हुए रेलवे स्टेशन और भीड़-भाड़ वाले इलाके चांदनी चौक पर विशेष जाँच शिविर का आयोजन किया। देश के विभिन्न भागो में कोरोना के बढ़ रहे संक्रमण को लेकर जिला प्रशासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने टेस्टिंग का दायरा बढ़ा दिया है। इस सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी में बताया गया है कि पीएचसी स्तर पर जाँच शिविर के लिए स्वास्थ्यकर्मियों की अलग अलग टीम बनायीं गई है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
राज्य व्यापी आन्दोलन के तहत कांग्रेस पार्टी ने वृहस्पतिवार को समाहरणालय के समक्ष धरना दिया। केंद्र सरकार द्वारा पारित किसान बिल और पेट्रोलियम पदार्थो के बढ़ते दाम के कारण बढती मंहगाई का विरोध करने को लेकर धरना का आयोजन किया गया। इस धरना को लेकर पार्टी द्वारा कई दिनों से तैयारी की जा रही थी। पार्टी के जिलाध्यक्ष के साथ साथ इस आन्दोलन की सफलता के लिए राज्य स्तर से अतिरिक्त पार्टी पदाधिकारी की तैनाती की गयी थी।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
