नमस्कार दोस्तों, मोबाइल वाणी न्यूज एक्सप्रेस से मैं यशवंत लेकर आया हूं खास कार्यक्रम, खबरें फटाफट... तो चलिए शुरू करते हैं- 01. मनाया गया स्वामी विवेकानंद का जयंती स्थानीय नगर पंचायत के अंबेडकर quiz के छात्र छात्राओं के द्वारा स्वामी विवेकानंद के विचारों पर अपने विचार रखे। इस दौरान quiz संचालक संतोष कुमार के द्वारा बताया गया की स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता के महत्व पर बल दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए। छात्राओं ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारतीय संस्कृति और दर्शन को विश्व के सामने रखा। उन्होंने कहा कि युवाओं को भारतीय संस्कृति और दर्शन को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। छात्र संवाद कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने स्वामी विवेकानंद के पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि वे अपने जीवन में स्वामी विवेकानंद के विचारों को अपनाकर देश और समाज की सेवा करेंगे। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार उन्हें अपने जीवन में आगे बढ़ने और सफल होने के लिए प्रेरित करेंगे। 02. जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा मनाया गया प्रियंका गांधी का जन्मदिन शहर के जिला कांग्रेस कार्यालय इंदिरा गांधी आश्रम में शुक्रवार को प्रियंका गांधी की जन्मदिन धूमधाम से मनाई गई। जन्मदिन पर केक काटे गए। दीर्घायु होने की कामना की गई। वक्ताओं ने प्रियंका गांधी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह ने की। मौके पर डॉ. जावेद आलम, धनंजय मेहता, बेनी माधव सिंह, राम नारायण राम, जाहिर फारुकी, आलोक मेहता, वीरेंद्र कुशवाहा आदि शामिल रहे। 03. जिले के थानेदारों का 3 साल से अधिक ड्यूटी वालों का होगा स्थानांतरण... शाहाबाद रेंज के चारो जिलों में वैसे थानेदार जिन्होंने पिछले चार साल में संबंधित जिले में तीन साल की कार्यावधि पूरी कर ली है, उनका दूसरे जिले में तबादला होगा। इस साल जून तक कार्याअवधि की गणना की जाएगी। चुनाव आयोग के निर्देश के बाद पुलिस मुख्यालय ने शाहाबाद सहित सभी रेंज के डीआईजी को तबादले की लिस्ट तैयार कर 15 जनवरी तक भेजने को कहा है। इसके साथ में आज की खबरें फटाफट समाप्त होती है। ताजातरीन खबरें सुनने के लिए जुड़े रहे मोबाइल वाणी न्यूज एक्सप्रेस के साथ....