जिला के पुराने दलित नेता कृष्णा राम ने बुधवार को रालोसपा का दामन थाम लिया। रालोसपा जिला अध्यक्ष महेंद्र कुशवाहा ने कृष्णा राम को सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर रालोसपा प्रदेश अध्यक्ष, अभियान समिति जीतेंद्र नाथ, रालोसपा प्रदेश महासचिव बिपिन चौरसिया, प्रदेश सचिव प्रमोद यादव और दलित प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रामप्रसाद दास मौजूद थे। प्रदेश अध्यक्ष जितेंद नाथ ने बताया कि कृष्णा राम के जुड़ने से दलित समाज के बीच रालोसपा की पैठ बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि रालोसपा सभी वर्गों को लेकर चलने की हिमायती है। गौरतलब है कि कृष्णा राम ढाढ़ी विकास मंच से भी जुड़े हैं। कृष्णा राम लंबे समय तक भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी से जुड़े थे, लेकिन इधर के दिनों में वे स्वतंत्र रूप से सामाजिक-राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय थे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।