नगर थाना अंतर्गत बरुई गाव के अनिक यादव शादी में गये थे। उनकी आयु 67 बर्ष है। एक सप्ताह बाद भी घर नहीं लौटने पर परिजनों की परेशानी बढ़ गयी है। उसके परिजनों ने बताया की वे अपनी नातिन की शादी में भाग लेने जोधनबीघा गाव गये थे। घर वाले उसके खोजबीन में लगे है। सभी जान पहचान और सम्बन्धी के यहाँ पता नहीं चलने पर इसे लेकर पुलिस के समक्ष गुहार लगायी है। वृद्ध के घर वापस नही लौटने के कारण घर वाले काफी चिंतित नजर आ रहे है।