रविवार को शेखपुरा - चेवाड़ा मुख्य सड़क मार्ग पर आरडी कॉलेज रेलवे गुमटी और एकसारी बीघा गांव के बीच बेकाबू लोंगो से खचाखच भरा स्कॉर्पियो वाहन सड़क किनारे खड्ड में जा पलटा। घटना में वाहन पर सवार एक ही परिवार के छोटे बड़े कुल ग्यारह लोग घटना में बुरी तरह घायल हो गए। घायलों में कई बच्चे शामिल है। सभी घायलों को स्थानीय लोंगो की सहायता से दुर्घटना ग्रस्त वाहन से बाहर निकाला गया। जिन्हें बाद में इलाज हेतु सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ घायलों की हालत खतरे से बाहर बताया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर दुर्घटना ग्रस्त वाहन को जब्त कर ली। पुलिस ने बताया कि स्कार्पियो पर सभी लोग सवार होकर झारखंड के धनबाद शहर से आ रहे थे। सभी लोग एक शादी समारोह में भाग लेने निकटवर्ती नालन्दा जिला के बिंद थाना क्षेत्र जा रहे थे।