बिहार के जमुई जिले के सिकंदरा प्रखंड से ज्योति कुमारी जी मोबाइल वाणी के माध्यम से अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा है कि गावों में लोग एक दूसरे की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं,लेकिन यहाँ के लोगों को शिक्षा का महत्त्व अभी तक पता नहीं है। लोग खेती-पशुपालन में ज्यादा ध्यान देते हैं और अपने बच्चो को भी इस कार्य में लगा देते हैं।कम उम्र में बेटियों की शादी का चलन गावों में अब भी जारी है,कुछ समझदार लोग अपने बेटो को पढ़ाने के लिए शहर भेज देते है,लेकिन बेटियों को भेजने से कतराते है। गांव के लोगो को इस ओर ध्यान देने की जरुरत है