बिहार राज्य के जमुई जिला के सिकंदरा प्रखंड से विजय कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि गर्मी के आते ही राज्य मे अगलगी की घटना बढ़ जाती है।इस वर्ष अभी तक राज्य में 970 आगलगी की घटनाये हुई है। आगलगी से गेहू की फसल को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है । अगलगी की घटना का मुख्य कारण लोगो की असावधानी और लापरवाही है। आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बार-बार चेतावनी जारी करने के वावजूद ,जनता सतर्क नहीं हो रही हैं। इसके अलावा विभाग द्वारा आगलगी से हुए नुकसान के लिए विभिन्न ज़िलों को 58 करोड़ रूपये आबंटित किये है।राज्य के आपदा प्रबंधन के अनुसार इस वर्ष 12 अप्रैल तक आगलगी के कारण 5 लोगों के साथ-साथ 20 जानवरों की भी मौत हो चुकी है और 1358 मकान जल कर नष्ट हो चुके है।गेहू की खेत में आगलगी का एक मुख्य कारण है की लोगो द्वारा गेहू की डंढ़ल में आग का लगाया जाना ह.
