बिहार राज्य के जमुई जिला के सिकंदरा प्रखंड से विजय कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि आज के समाज में लोग किसी भी धर्म को लेकर असहनशील बनते जा रहे है।अब किसी धर्म का सम्मान करना लोग भूलते जा रहे है। ऊपर वाले सबको एक सा बनाया है , परन्तु लोग अपने आप को अलग अलग धर्म से जोड़कर जीवन जीने में यकीन करते जा रहे है. जबकि इंसान का सबसे बडा धर्म है मानवता। हमें मानवता पहले यकीन करना चाहिए और मानवता धर्मों से ऊपर रखना चाहिए।
