जिला जमुई से ज्योति कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से बताती है की माँ से बढ़ कर इस दुनिया में और कोई रिस्ता नहीं है।माँ के साथ बिताया हर लम्हा खूबसूरत होता है।बचपन में संभल-संभल कर चलना सिखाया है।गलती करने पर डांटती तो प्यार भी सबसे अधिक करती है।माँ के डाट और ममता में प्यार छुपा रहता है।जिंदगी बनाने में सबसे बड़ा हाथ माँ का होता है।