- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने थिम्फू में भूटान के प्रधानमंत्री के साथ वार्ता की। दोनों नेताओं ने 720 मेगावाट क्षमता की मांगदेछु पनबिजली संयंत्र का उदघाटन किया। - भारत और भूटान ने विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और विधि क्षेत्र में दस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। - नौ दिन का राष्ट्रीय जनजातीय आदि महोत्सव आज से लेह में शुरू हुआ। - बजरंग पूनिया और दीपा मलिक को राजीव गांधी खेलरत्न पुरस्कार और रवीन्द्र जडेजा तथा पूनम यादव सहित 19 खिलाडि़यों को अर्जुन पुरस्कार के लिए नामित किया गया।
- जम्मू-कश्मीर में आज ईद-उल-अज़हा का त्यौहार शांतिपूर्वक मनाने के लिए प्रशासन ने सभी प्रबंध किये। - गृहमंत्री अमित शाह ने कहा-अनुच्छेद 370 के अंतर्गत जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त करने से आतंकवाद खत्म होगा और राज्य विकास के रास्ते पर आगे बढ़ेगा। - पाकिस्तान के समझौता एक्सप्रैस रेलगाड़ी का संचालन स्थगित करने के बाद, भारत ने भी इसकी सेवाएं रद्द की। - महाराष्ट्र, केरल और कर्नाटक में बाढ़ की स्थिति में सुधार के साथ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य तेज। - सौरभ वर्मा ने हैदराबाद ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में पुरुष सिंगल्स खिताब जीता। - विराट कोहली की सेंचुरी, भारत ने दूसरे वन-डे में वेस्टइंडीज को 59 रन से हराया
- भारतीय जनता पार्टी की प्रख्यात नेता और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का दिल का दौरा पड़ने से नई दिल्ली में निधन। - विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने सुषमा स्वराज के निधन पर शोक व्यक्त किया। - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन विधेयक 2019 के संसद में पारित होने को महत्वपूर्ण अवसर बताया, कहा- लोगों के लिए बेहतर कल आने वाला है। - क्रिकेट में, भारत ने वेस्टइंडीज को अंतिम और तीसरे ट्वेंटी-20 मैच में हराकर श्रृंखला जीती।
- देशभर में लोगों ने संविधान के अनुच्छेद-370 हटाने और जम्मू कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने के केन्द्र सरकार के प्रस्ताव का स्वागत किया। - जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने राज्य की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। - सरकार जम्मू कश्मीर पुनर्गठन विधेयक 2019 को विचार और पारित कराने के लिए आज लोकसभा में पेश करेगी। - उच्चतम न्यायालय अयोध्या में राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद मुद्दे पर आज से रोजाना सुनवाई शुरू करेगा। - भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा तथा अंतिम ट्वेंटी-ट्वेंटी क्रिकेट मैच आज शाम गुयाना में खेला जाएगा।
- विदेश मंत्री ने जोर देकर कहा - जरूरत पड़ी तो कश्मीर पर कोई भी बातचीत केवल द्विपक्षीय और पाकिस्तान के साथ ही होगी। - भारत ने पाकिस्तान से कहा - कुलभूषण जाधव को राजनयिक पहुंच बिना किसी बाधा के उपलब्ध कराए। - राज्यसभा ने गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम संशोधन विधेयक पारित किया। - उच्चतम न्यायालय ने कहा - उन्नाव दुष्कर्म पीडि़ता का परिवार उसे लखनऊ से दिल्ली के एम्स में स्थानांतरित करने के बारे में फैसला ले सकता है। - वड़ोदरा में बाढ़ की स्थिति में सुधार। - थाइलैंड ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता के पुरुष सिंगल्स के क्वॉर्टर फाइनल में आज बी. साईंप्रणीत का मुकाबला जापान के कांटा सुनेमाया से होगा।
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा--कश्मीर के लोग मुख्यधारा में शामिल होने को उत्सुक है और जो लोग नफरत फैलाते हैं वे अपने नापाक इरादों में कभी कामयाब नहीं होंगे। - मन की बात कार्यक्रम में अपने विचार साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने वर्ष 2019 को अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत के लिए उपयोगी बताया। - कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी०एस० येडियुरप्पा विधानसभा में शक्ति परीक्षण का सामना करेंगे। - छत्तीसगढ़ के बस्तर डिविजन के सुकमा जिले में 14 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया। - एम.सी. मेरीकॉम ने इंडोनेशिया में प्रेसिडेंट कप मुक्केबाजी टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीता।
- : चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण सफल, अंतरिक्ष की कक्षा में पहुंचा, देशभर में खुशी की लहर। -: सरकार का 50 दिन का रिपोर्ट कार्ड पेश। बुनियादी ढांचा, शिक्षा और सामाजिक न्याय सहित मुख्य क्षेत्रों के विकास पर जोर। -: सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा-सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण में कोई कसर नहीं छोड़ रही। -: जापान में प्रधानमंत्री शिंजो आबे को संसद के ऊपरी सदन में फिर बहुमत लेकिन संविधान संशोधन करने लायक बहुमत नहीं। -: भारतीय टीम के दौरे से पहले इंडिया-ए ने वेस्टइंडीज-ए के खिलाफ 4-1 से वनडे सीरीज जीती।
- : कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस-जनता दल-(सेक्यूलर) गठबंधन के नेताओं का असंतुष्ट विधायकों तक पहुंचने का प्रयास तेज। - : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने विधि विशेषज्ञों से गरीबों के लिए आसानी से कानूनी सहायता सुनिश्चित करने को कहा। - : देश के पूर्वी और पूर्वोत्तर भागों में लगातार बारिश का प्रकोप जारी। - : विम्बल्डन टेनिस में आज महिला सिंगल्स फाइनल में सेरेना विलियम्स और सिमोना हालेप आमने-सामने होंगी।
- आर्थिक समीक्षा में वर्ष 2019-20 के लिए सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर सात प्रतिशत रहने की उम्मीद। इसी अवधि के लिए वित्तीय घाटा तीन दशमलव चार प्रतिशन रहने का अनुमान। - वित्तमंत्री निर्मला सीतारामन कल केन्द्रीय बजट पेश करेंगी। - उच्चतम न्यायालय का सोशल मीडिया एप टिकटाक पर रोक लगाने से जुड़े मामले को मद्रास उच्च न्यायालय से स्थानांतरित करने से इंकार। - विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ रथ यात्रा आज ओडि़शा के पुरी में शुरु। - विम्बलडन टेनिस चैंपियनशिप के पुरूष डबल्स से लिएण्डर पेस और पूर्वी राजा तथा जीवन नेदुनचेजियन की जोड़ी बाहर। - नीदरलैंड पहली बार फाइनल में, स्वीडन को 1-0 से हराया; अमेरिका से खिताबी मुकाबला
- यक्तिगत डाटा की सुरक्षा के लिए डाटा सुरक्षा का विस्तृत विधेयक तैयार किया जा रहा है। - आदर्श स्टेशन योजना के अन्तर्गत उन्नयन के लिए बारह सौ से अधिक रेलवे स्टेशन की पहचान की गई। - उच्चतम न्यायालय ने मेघालय सरकार को राष्ट्रीय हरित अधिकरण द्वारा लगाए गए एक सौ करोड़ रुपये के जुर्माने को जमा करने का निर्देश दिया। - महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में तिवरे बांध टूटने से आई बाढ़ में मरने वालों की संख्या सात हुई, 24 अन्य लापता। - लीबिया के त्रिपोली में हवाई हमले में 40 लोग मारे गए, 80 घायल। - ब्राजील 21वीं बार टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची, अर्जेंटीना को 2-0 से हराया
