जितेंद्र राजपूत,मध्य प्रदेश से मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि अगर गर्मी बढ़ने लगी है और बिजली नहीं रहती है जिसकारण कूलर,पंखा नहीं चला सकते है और यही वजह है कि मच्छर काटता है और मच्छर के काटने से उसे बुखार आ जाता है.शहरो में ज्यादा मच्छर जगह-जगह बने नाली के कारण होता है क्योकि नाली से ठंडक सी लगती है और मच्छर पनपते है।और मच्छर पनपने की वजह गन्दगी होती है
मध्य प्रदेश रामपाल मोबाईल वाणी से मलेरिया बीमारी से इन का इलाका बहुत प्रभावित है। जिस कारण यहां के निवासियो को बहुत मुसीबतो का सामना करना पड़ रहा है, मलेरिया से रोक थाम के लिए किसी भी तरह की कोई जागरूकता या जानकारी नही दी जा रही है।चारों तरफ गन्दगी फैली हुई है। कोई देखने-सुननेवाला नही है। मलेरिया के इलाज और जांच की सोचे तो , सरकारी अस्पताल बहुत दूर है और निजी अस्पताल का फ़ीस बहुत ज्यादा है जो गरीब नहीं दे पाते।
राम राजा गोजर जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों में मलेरिया होने का मुख्य वजह है कि लोग साफ-सफाई नहीं रखते हैं और न ही साफ सुथरा खाना खाते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के केरेया से रामपाल जी ने बताया की मलेरिया से बचाव और मलेरिया जैसी घातक बीमारी से लोगो को अवगत करने के लिए देश में प्रचार प्रसार करेंगे।
Transcript Unavailable.
मध्य प्रदेश, जिला दतिया से रामपाल जी मोबाईल वाणी के माध्यम से बात रहे है की ये जो मलेरिया के बारे बताया गया इससे ये सहमत है।और भारत में इसका प्रचार करने के लिए तैयार है ।
Transcript Unavailable.
मध्य प्रदेश के जिला अशोकनगर से राम राजा गोजर जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि ग्राम पंचायत नयागावं में जो शिक्षक पढ़ाने आते थे ,उससे सम्बंधित समस्या विकास मोबाइल वाणी के माध्यम से रिकार्ड करायी थी जिसका प्रसारण भी हुआ था।इस खबर को सुनने के बाद विभागीय कार्रवाई हुई जिसके दौरान शिक्षक को निलबिंत कर दिया गया और उनकी जगह पर दूसरी शिक्षक आ गए विद्यालय में, जिससे अब नयागांव में पढ़ाई अच्छी हो रही है,बच्चे अच्छी तरह से पढ़ रहे है शिक्षक अब समय से आते है ।इसके लिए मोबाइल वाणी को ये बहुत धन्यवाद करते है और कहते है कि आशा करता हूँ की इसी तरह से आगे भी मेरी ग्राम की समस्याओं का समाधान होता रहेगा।
मध्यप्रदेश के ग्राम दमकल से मोबाइल वाणी के माध्यम से जयराम भदोरिया ने एक शायरी प्रस्तुत किया हैं।
Transcript Unavailable.
