मध्य -प्रदेश शिवपुरी से नरेश खुश्वाहा ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि शिवपुरी स्टेशन पर रेलवे प्रबंधन कर्मचारिओं द्वारा यात्रीओ को चोरों ,ठगों और जेबकतरों से बचने के लिए, टिप्स दिए जा रहे हैं।गौर करने वाली बात ये है कि ये टिप्स अनोखे अंदाज मे दिया जा रहा है।"जय हनुमानजी "का जयकारा लगा कर यात्रिओं को चोरों एवं ठगों से सचेत किया जाता है।लोगों का कहना है कि प्रदेश में सिर्फ शिवपुरी ही ऐसा स्टेशन है जहां इस तरह से जयकारा के माध्यम से अपराध को रोकने की कोशिश की जाती है।साथ ही प्रशिक्षक द्वारा लोगों को यह जानकारी भी दिया जाता है कि सफर के दौरान अपने समान की सुरक्षा खुद करें ,दूसरों का दिया पेय पदार्थ न लें और कोई भी संदिग्ध आदमी दिखे तो अविलम्ब पुलिस को सूचित करें ।
मध्य -प्रदेश से नरेश खुश्वाहा ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि बेरोजगार शिक्षकों ने रोजगार के लिए शिक्षक नियुक्ति की मांग की है।लम्बे समय से भर्ती नहीं होने के कारण नौजवानों में आक्रोश देखा जा रहा है सरकार को ज्ञापन दे कर मांग की गई है कि जल्द से जल्द वर्ग एक ,दो और तीन स्तर के शिक्षकों की भर्ती की जाए,ताकि रोजगार मिल सके।अगर जल्दी नियुक्ति नहीं की जाएगी तो सभी शिक्षक उम्र से ज्यादा हो जायेंगे। साथ ही आक्रोश जाहिर करते हुए कहा कि 2011 से 2017 तक किसी भी पद पर शिक्षकों की नियुक्ति नहीं की गई है,जबकि अन्य राज्यों में हर एक -दो वर्ष के अंतराल में शिक्षकों की भर्ती की जाती है।परन्तु मध्य -प्रदेश में लम्बे इंतज़ार के बाद भी बेरोजगार की सुध लेने वाला कोई नहीं है।सभी बेरोजगार निराश हो कर बैठ गए हैं।
Transcript Unavailable.
मध्य -प्रदेश से खुशीराम प्रजापति ने मोबाइल वाणी को बताया कि उनके ग्राम पंचायत के इलाके में जल -संकट को दूर करने के लिए तीन हैंड पम्प लगाए गए थे लेकिन वर्तमान में कोई भी काम नहीं कर रहा है। फलस्वरूप पुरे इलाके में पानी के अभाव में लोग परेशान हैं।दो किलोमीटर दूर से पानी ,कुओं से खींच कर लाना पड़ रहा है।जल -विभाग के कर्मचारी इस जल-संकट को दूर करने के लिए कोई भी उचित कदम नहीं उठा रहे हैं।लोग मजबूर हैं इस स्थिति में जीने के लिए।जीव -जंतुओं की स्थिति भी दयनीय है।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
मध्य प्रदेश से शंकर सिंह यादव जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है की मलेरिया से बचाव के लिए दवा का छिड़काव करवाना चाहिए।दवा छिड़काव करने से ही मच्छर खत्म होगा।इसलिए प्रशासन से अनुरोध है की क्षेत्र में मच्छर मारने की दवा का छिड़काव करे जिससे मच्छर ख़त्म हो और मलेरिया ना हो
Transcript Unavailable.
मध्य-प्रदेश के दत्तिया जिला के नया खेड़ा ग्राम से रामपाल जी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया की मलेरिया से बहुत ज्यादा लोग प्रभावित हो रहे है।बहुत सारे स्वयं सेवी संगठनों के काम करने के बावजूद, इनके क्षेत्र बसई के बहुत से लोग मलेरिया बीमारी से परेशान है।
