मध्यप्रदेश राज्य के जिला शिवपुरी से श्यामलाल लोधी , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते है कि उन्होंने 25/11/2024 को मोबाइल वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया था। जिसमे उन्होंने बताया था कि खानिदाना तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत रेडी हिम्मतपुर के निवासी जैन सिंह लोधी का पात्रता पर्ची की सूची में नाम होने के बावजूद भी पात्रता पर्ची नहीं बन रहा था। जिस वजह से उन्हें काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा था। जिसके बाद इस खबर को मोबाइल वाणी पर प्रसारित किया गया। इस खबर को संबंधित अधिकारियों को फॉरवर्ड किया और साथ ही इस खबर को क्षेत्रीय विधायक प्रीतम लोधी को भी फॉरवर्ड किया गया। जिसके बाद खबर का असर इस प्रकार हुआ कि ग्राम पंचायत रेडी हिम्मतपुर के सचिव सीताराम विश्वकर्मा ने जैन सिंह लोधी का पात्रता पर्ची ऑनलाइन करवा दिया गया और 15 दिन में पात्रता पर्ची बनकर तैयार हो जाएगी। इसके लिए जैन सिंह लोधी और उनके पिता ने मोबाइल वाणी का आभार जताते हुए ख़ुशी जाहिर की है।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

मध्य प्रदेश राज्य के शिवपुरी जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता श्यामलाल लोधी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि जनपद अध्यक्ष अनीता लोधी शौचालय योजना के फॉर्म पर साइन नहीं कर रही हैं। जब उनसे कहा की मिडिया को जानकारी देंगे तो फॉर्म को फाड़ कर फ़ेंक दिया गया। इस मामले को संज्ञान में लेते हुए कड़ी कारवाई की जानी चाहिए

मध्य प्रदेश राज्य के शिवपुरी जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता श्यामलाल लोधी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि नीलगाय फसलों को नष्ट कर रहे हैं। स्थानीय विधायक और वन विभाग से अनुरोध है की इस समस्या का समाधान करें

मध्य प्रदेश राज्य के शिवपुरी जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता श्यामलाल लोधी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि उपस्वास्थ्य केंद्र बन कर तैयार है। लेकिन यहाँ डॉक्टर नहीं बैठते हैं। जिदके कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है

मध्य प्रदेश राज्य के शिवपुरी जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता श्यामलाल लोधी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि देवकी लोधी को मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का लाभ नहीं मिल रहा है।

मध्य प्रदेश राज्य के शिवपुरी जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता श्यामलाल लोधी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि कई बार आवेदन देने के बाद भी बेटे का नाम समग्र आईडी में नहीं जोड़ा जा रहा है

Transcript Unavailable.

मध्य प्रदेश राज्य के शिवपुरी जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता श्यामलाल लोधी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि एक व्यक्ति ने पात्रता पर्ची के लिए तीन बार आवेदन दिया लेकिन अब तक नहीं बना है। पात्रता पर्ची के नाम पर पैसों की मांग की जा रही है