मध्य प्रदेश राज्य के शिवपुरी जिला के खनियाधाना प्रखंड से श्यामलाल लोधी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि इन्होने 13-03-2026 को किशन लाल लोधी के कहने पर मोबाइल वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड किया था।जिसमे बताया गया था कि ग्राम पंचायत चमरुआ की बिजली काट दी गयी थी।जिस वजह से किसान और बच्चे बहुत परेशान थे।इस खबर को मोबाइल वाणी पर प्रसारित किया गया। श्यामलाल लोधी ने इस खबर को अधिकारी को फॉरवर्ड किया और क्षेत्रीय विधायक प्रीतम लोधी को संदेश फॉरवड किया।इसका असर देखने को मिला। क्षेत्रीय विधायक ने लाइन मैन को बुला कर समस्या से अवगत कराया।परिणामस्वरूप ग्राम पंचायत चमरुआ में बिजली जुड़ चुकी है और बिजली की सप्लाई चालू हो गई है।