मध्य प्रदेश राज्य के शिवपुरी जिला के खनियाधाना प्रखंड से श्यामलाल लोधी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि ग्रामीण रामकिशन लोधी के अनुसार खनियाधाना तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत रेडी हिम्मतपुर में तीन साल पहले नल जल योजना के तहत पाइप लाइन डाली गयी थी और पानी की टंकी बनाई गई थी।लेकिन अभी तक इस टंकी को चालू नहीं किया गया है।ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है
