मध्यप्रदेश राज्य के शिवपुरी जिले के ग्राम पंचायत खनियाधाना से श्यामलाल लोधी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बता रहे हैं कि दिनांक 06/11/2023 को एक खबर रिकॉर्ड कराई गयी थी। खबर में उन्होंने बताया था कि खनियाधाना तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत चमरऊवा की रहने वाली निवासी लीलावती बाई लोधी के द्वारा यह बताया कि गाँव के लोगों को सिंचाई के लिए नहर का पानी नहीं मिल पा रहा था। जिसके चलते उन्हें सिंचाई करने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। जिसके बाद मोबाइल वाणी के संवाददाता श्यामलाल लोधी के द्वारा इस खबर को सम्बंधित अधिकारीयों के पास फॉरवर्ड किया गया और उन्हें इस खबर से अवगत कराया गया। जिसका असर यह हुआ कि सम्बंधित अधिकारी के द्वारा इस खबर को संज्ञान में लेते हुए चमरऊवा के पंचायत में सिंचाई के लिए नहर के पानी की व्यवस्था कराई गई , जिससे वहाँ के लोग बहुत खुश हैं।