मध्यप्रदेश राज्य के शिवपुरी जिला के ग्राम पंचायत खनियाधाना से श्याम लाल लोधी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि इन्होने दिनांक 15 सितम्बर 2023 को विकास मोबाइल वाणी में एक ख़बर प्रसारित कर बताया था कि डांगीपूरा के रेडीहिम्मत पुर स्थित विद्यालय को समय से नहीं खोला जा रहा है और शिक्षिका भी समय से नहीं आ रहे थे । कई बार प्रिंसिपल से शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं की जा रही थी। विद्यार्थियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था । इस समस्या को देखते हुए संवाददाता श्यामलाल लोधी ने विकास मोबाइल वाणी में ख़बर प्रसारित कर इसे उप शिक्षा निदेशक के साथ साझा किया साथ ही इसे सम्बंधित अधिकारियों के साथ साझा भी किया। जिसका यह असर हुआ कि अब शिक्षक समय से आने लगे है और समय के अनुसार विद्यार्थियों की पढ़ाई भी सही से हो रही है। .
