मध्य प्रदेश राज्य के शिवपुरी जिला के खनियाधाना से हमारे एक श्रोता श्यामलाल लोधी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि खनियाधाना स्वास्थ केंद्र में नहीं है बेड की सुविधा कोई मरीज़ अगर जाता है तो उसे नीचे सुलाया जाता है। स्वास्थ केंद्र में इलाज ठीक से नहीं होता है, वहाँ के डॉक्टर आपना खुद का क्लिनिक चलाते हैं, पूरी दवाईयाँ नहीं देते हैं मरीज़ों को और निजी मेडिकल से दवा लेने को कहते है जो की उनका खुद का है। जिससे लोग काफी परेशान है