मध्य प्रदेश राज्य के शिवपुरी जिला के खनियादाना से हमारे एक श्रोता श्यामलाल लोधी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि रेड्डी हिम्मतपुर गाँव के सरकारी राशन डीलर ने सारा राशन बेच दिया श्यामलाल पाल जब उनके पास राशन लेने को गए तो वे दूकान के बहार ही बैठे रह गए और डीलर ने सारा राशन बेच दिया। शिकायत करने पर डीलर ने पुलिस में एफ.आई.आर की धमकी दी और साथ ही ये भी कहा की उसके ऊपर क्षेत्रीय विधायक का हाथ है।