मध्यप्रदेश राज्य के शिवपुरी जिला के ग्राम पंचायत खनियाधाना से श्यामलाल लोधी मोबाइल वाणी के माध्यम से ग्राम पंचायत रेडी हिम्मतपुर के निवासी सुरेश पाल की समस्या को बताते हुए कहते हैं कि वह विकलांग है और उनके द्वारा रेलवे पास बनवाने के लिए आवेदन भरकर जमा किया गया। लेकिन उनके आवेदन अस्वीकृत कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि रेलवे पास बनवाने के लिए दलाल के द्वारा 500 रूपए लिए गए हैं। लेकिन अभी तक इस पर कोई भी करवाई नहीं हो पाई है
