मध्यप्रदेश राज्य के शिवपुरी जिला के खनियाधाना प्रखण्ड से श्यामलाल लोधी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि कुछ दिन पहले उनके द्वारा एक खबर रिकॉर्ड कराया गया था। खबर में बताया गया था कि ग्राम पंचायत रेडी हिम्मतपुर के डाँगीपुरा गाँव में पिछले दो माह से बिजली का ट्रांसफार्मर ख़राब था, जिस कारण ग्रामीणों को काफी समस्या हो रही थी। मोबाइल वाणी संवाददाता के द्वारा इस खबर को विद्युत विभाग के जेई के पास फॉरवर्ड किया गया। जिसके बाद अधिकारी के द्वारा बिजली चालू कर दिया गया है। जिससे ग्रामीणों में काफी ख़ुशी का माहौल है