ध्य प्रदेश राज्य के शिवपुरी जिला के खनियाधाना तहसील से श्यामलाल लोधी ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि इनके द्वारा एक समस्या रिकॉर्ड करवाया गया था। जिसमे बताया गया था की खनियाधाना तहसील के अंतर्गत आनेवाले ग्राम पंचायत रेड्डी हिम्मतपुर की महिला रुक्मण बाई लोधी का ई-केवाईसी नहीं किया जा रहा था और पोस्ट ऑफिस में खाता भी नहीं खोला जा रहा था। उसके पति द्वारा इस समस्या को बताने पर श्यामलाल लोधी द्वारा मोबाइल वाणी पर चलाया गया और सम्बंधित अधिकारीयों को इस खबर को फॉरवर्ड भी किया गया। इसका असर यह हुआ कि डाक सीएससी सेंटर ने महिला को बुलाकर उनका खाता खुलवा दिया और साथ ही उनका केवाईसी भी करा दिए है। इस समस्या का समाधान होने पर पति तथा पत्नी दोनों खुश है और मोबाइल वाणी को धन्यवाद दे रहे है ।
