मध्य प्रदेश राज्य के जिला शिवपुरी के खनियाधाना तहसील के ग्राम पंचायत रेड्डी हिम्मतपुर से संवाददाता शयाम लाल लोधी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहें हैं की जोगेशरी बाई लोधी को मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना में फॉर्म भरना था। लेकिन साइट नहीं चलने के कारन इनका खाता नहीं खुल पा रहा था। इस खबर को शयाम लाल लोधी ने मोबाइल वाणी पर रिकॉर्ड करवाया और सम्बंधित अधिकारी को फॉरवर्ड भी किया। खबर का असर यह हुआ की पोस्ट मैनेजर विनोद कुमार लोधी ने जोगेशरी बाई लोधी को बुलाकर उनका खाता खोल दिया और केवाईसी भी कर दिया है। जिसके लिए जोगीश्री बाई लोधी मोबाइल वाणी को धन्यबाद कर रही है।
