मध्यप्रदेश राज्य के जिला शिवपुरी के ग्राम पंचायत खनियाधाना से श्यामलाल लोधी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कह रहे कि उन्होंने कल एक खबर प्रसारित किया था। खबर में बताया गया था की खनियाधाना के ग्राम पंचायत बदरवास की रहने वाली एक महिला जिनका नाम मीरा बाई लोधी का लाडली बहना योजना के अंतर्गत इ के वाई सी नहीं बन पा रहा था। इस खबर को हमारे सामुदायिक संवाददाता श्यामलाल द्वारा मोबाइल वाणी पर प्रसारित किया गया। इसके साथ ही सम्बंधित अधिकारीयों को समस्या से रूबरू भी कराया। अतः खबर का असर यह हुआ की अब मीरा बाई लोधी का लाडली बहना योजना में इ के वाई सी हो गया है। अंत में खबर के असर से महिला बहुत खुश है तथा मोबाइल वाणी को धन्यवाद कर हैं।
