मध्यप्रदेश राज्य के शिवपुरी जिला के खनियाधाना प्रखंड से श्यामलाल लोधी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि पिछोर प्रखंड निवासी सपना बाई लोधी के द्वारा उन्हें बताया गया कि अचानक मौसम में बदलाव और ओला वृष्टि होने के कारण उनका फसल बर्बाद हो गया था। अधिकारी के द्वारा फसल बीमा का का सर्वे नहीं किया जा रहा है जिससे की उन्हें क्षतिग्रहस्त हुए फसल का मुआवजा मिल सके