मध्यप्रदेश राज्य के शिवपुरी जिला के ग्राम पंचायत खनियाधाना से श्यामलाल लोधी मोबाइल वाणी के माध्यम से ग्राम पंचायत के मोहारिकाला के ग्राम मचावन के रहने वाले निवासी मिथुन लोधी की समस्या को बताते हुए कहते हैं कि कियोस्क बैंक के अधिकारी नीरज लोधी के द्वारा लाडली बहना योजना को लेकर कोई भी कार्य नहीं किया गया है। मिथुन लोधी के द्वारा यह बताया गया कि बैंक अधिकारी ने लाडली बहना के आवेदन को भरने के लिए 200 रुपया मांगे जा रहे हैं, जबकि यह आवेदन भरने पर कोई भी पैसे नहीं लग रहे है। जिसके चलते वह बहुत ही परेशानी का सामना उठा रहे है