मध्यप्रदेश राज्य के शिवपुरी जिला के ग्राम पंचायत खनियाधाना से श्यामलाल लोधी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि लाडली बहना योजना के अंतर्गत जो प्रमाण पत्र की आव्यशकता होती थी, वह अब नहीं लगेगा। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा यह बताया गया ही कि आधार कार्ड के साथ साथ मोबाइल नंबर का होना बहुत ही जरुरी है और बैंक पासबुक का भी होना बहुत ही जरुरी है। उनहोंने यह भी कहा कि इस योजना के अंतर्गत कोई भी लापरवाही की जाती है, तो सी एम हेल्पलाइन की सहायता से उस व्यक्ति के शिकायत को दर्ज कर सकते हैं