मध्यप्रदेश राज्य के शिवपुरी जिला के ग्राम पंचायत खनियाधाना से श्यामलाल लोधी मोबाइल वाणी के माध्यम से पिछोर के ग्राम पंचायत बाजरोन के रहने वाले निवासी गोविन्द दास लोधी की समस्या को बताते हुए कहते हैं कि उनका अभी तक बी पी एल कार्ड बनकर नहीं आया है। गोविन्द दास के द्वारा यह भी कहा गया है कि उनकी पत्नी को टीवी की बीमारी है और बी पी एल कार्ड के न होने पर वह अपनी पत्नी का इलाज नहीं करवा पा रहे है। जिसके चलते वह काफी परेशानी का सामना उठा रहे है
