मध्यप्रदेश राज्य के शिवपुरी जिला से श्यामलाल लोधी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बता रहे हैं कि मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के अंतर्गत 25 मार्च को आवेदन भरा जाएगा। जिसको लेकर खनियाधाना के सभी पंचायतों के सचिव और वार्ड सचिव को चिन्हित किया गया है। उन्होंने आवेदन में लगने वाले आई डी प्रूफ की जानकारी देते हुए कहा कि इसमें आय प्रमाण पत्र, मूल निवासी प्रमाण पत्र, बैंक खाता, आधार कार्ड और दो फोटो मांगे गए हैं । उन्होंने यह भी बताया कि व्यक्ति के पास चार पहिया वाहन न हो और ढ़ाई एक्कड़ से ज्यादा जमीन नहीं होनी चाहिए