मध्यप्रदेश राज्य के शिवपुरी जजिला के ग्राम पंचायत खनियाधाना से श्यामलाल लोधी मोबाइल वाणी के माध्यम से ग्राम पंचायत बामौरकला के निवासी बंटी लोधी की समस्या को बताते हुए कहते हैं कि थाना अधिकारीयों के द्वारा किसी भी शिकायत को दर्ज नहीं किया जाता है और जिस व्यक्ति के पास पैसा न होने से उस व्यक्ति को डाँटकर भगा दिया जाता है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि सी एम हेल्पलाइन में भी किसी भी समस्या का समाधान नहीं किया जाता है। जिसके चलते लोग काफी परेशान रहते हैं
